
नई दिल्ली। मानसून की दस्तक ( Mumbai Weather ) के साथ ही महाराष्ट्र में बारिश ( Rain In Maharashtra ) का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। मुंबई में तो हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बारिश के चलते यहां के मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके चलते रेल यातायात भी खासा प्रभावित हुआ है।
मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने आज हाई टाइड ( High Tide in Mumbai ) और कल भी महानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मुंबई में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण जहां सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। वहीं रेलवे ट्रैक भी पानी से भर गए हैं। इस बीच एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की खबर सामने आई है।
इसके चलते मुंबई में रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ रेलगाड़ियां के मार्ग बदले गए हैं। यही नहीं कुछ ट्रेनें लेट भी हुई हैं।
ये ट्रेनें हुईं रद्द
मुंबई और पुणे मार्ग पर हुई जोरदार बारिश के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुणे डेक्कन, कोल्हापुर कोयना एक्प्रेस, पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस, पुणे-भुसावल एक्सप्रेस, पुणे-पनवेल पैसेंजर समेत कुल 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
उड़ानों पर भी पड़ा असर
मुंबई में हो रही जोरदार बारिश का सीधा असर यहा उड़ने और आने वाले उड़ानों पर भी पड़ा है। लो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ाने देरी से पहुंच रही हैं। वहीं मुंबई से उड़ने वाले उड़ानों में 10 मिनट से लेकर 1 घंटे की देरी हो रही है।
मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक मुंबई पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 3 से 5 जुलाई के बीच यहां भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि एक दिन में मुंबई में 200 मिमी बारिश हो सकती है, जिससे हालात और बिगड़ने के आसार हैं।
भारी बारिश और जल जमाव का असर मुंबई की ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। पालघर में जल जमाव से लोग परेशान हैं। बारिश का पानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में घुस रहा है।
जलजमाव और भारी बारिश के कारण सोमवार को ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई लोगों ने रास्ते का हाल अपने वीडियो के जरिये ट्वीटर पर शेयर भी किया है।
हिंदमाता, अंधेरी सब-वे समेत कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हर साल बारिश के बाद जल भराव की स्थिति बन जाती है। खास बात यह है कि ये रास्ता ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में लोगों ने सुबह से ही इन रास्तों में जल जमाव की बुरी स्थिति को लेकर अपनी परेशानी साझा की है।
वहीं मुंबई के किंग सर्कल क्षेत्र में भी जल भराव के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। यहां सड़कों पर घुटनों से ऊपर पानी भर जाने के कारण लोगों को चलने में परेशानी हो रही है।
Updated on:
01 Jul 2019 04:44 pm
Published on:
01 Jul 2019 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
