वैसे, पार्टी ने इसको लेकर दलील भी दी है। मगर कुछ नेताओं का कहना है कि आमतौर पर पार्टी का संगठनात्मक चुनाव पार्टी कार्यालय में होता है, किसी के निजी आवास पर नहीं। इस पर पार्टी की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि अभी कोरोना महामारी चल रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित नहीं हो, इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया अलग जगह आयोजित की जा रही है। यदि यह प्रक्रिया कार्यालय में आयोजित करते तो प्रदेशभर से कार्यकर्ता यहां आ जाते, जिससे संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ जाता। हालांकि, यह दलील ज्यादातर नेताओं के गले नहीं उतर रही।