7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ राज्यों के बदले राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के गवर्नर, ये रही पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में बदले राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को बनाया गया कर्नाटक का गवर्नर।

2 min read
Google source verification
607.jpg

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की अटकलों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को 8 राज्यों में नए राज्यपाल बनाए। खास बात यह है कि इन राज्यपालों में एक केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Cand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बना दिया गया है। इसके अलावा मिजोरम से लेकर झारखंड तक आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ेंः असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एनकाउंटर को बताया सही, पुलिस को कानून से बचने के बताए दांव पेंच

इन 8 राज्यों में बनाए गए राज्यपाल

राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनी एक और जगह

मोदी कैबिनेट के विस्तार के बीच एक और मंत्री की जगह बन गई है। मध्य प्रदेश से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गहलोत राज्यसभा में सत्ता पक्ष के नेता भी हैं।

यह भी पढ़ेँः Cabinet Expansion से पहले पीएम आवास पर बुलाई अहम बैठक, कई बड़े नेता होंगे शामिल

इसलिए कैबिनेट से हुई छुट्टी

दरअसल थांवरचंद गहलोत की उम्र 73 वर्ष हो चुकी है। मोदी मंत्रिमंडल में पहले से ही 75 वर्ष की उम्र की बंदिश है। यही वजह है कि आगामी राज्यों के चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को जगह देकर सारी समीकरण बैठाना चाहते हैं। लिहाजा गहलोत को राज्यपाल बनाकर कैबिनेट से छुट्टी की गई है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग