5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
निरंकारी भवन हमला पर बोले सीएम अमरिंदर, पाकिस्तान ने रची साजिश
Play video

निरंकारी भवन हमला पर बोले सीएम अमरिंदर, पाकिस्तान ने रची साजिश

निरंकारी भवन हमले पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह आतंकवादी घटना है और इसका धर्म से कोई जुड़ाव नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 21 Nov 2018, 8:06 PM IST

नई दिल्ली। अमृतसर के निरंकारी भवन पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े एक आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। हमले में शामिल दूसरा व्यक्ति अवतार सिंह अभी भी फरार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले में पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर ISI ने रची साजिश थी। उन्होंने कहा कि हमले के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह आतंकवादी घटना है और इसका धर्म से कोई जुड़ाव नहीं है।