28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्भया केस : आखिर लोग क्यों बता रहे निर्भया के इंसाफ को अधूरा, बोले- फांसी नहीं…

Nirbhaya Case Convicts : निर्भया के साथ दरिंदगी कर हत्या करने वालों को दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। इसी के साथ 7 साल के लंबे इंतजार के बाद 20 मार्च 2020 को निर्भया ( Nirbhaya Gets Justice ) को इंसाफ मिल गया। सोशल मीडिया ( Nirbhaya trend on Social Media ) पर भी लोगों ने जश्न मनान शुरू कर दिया, लेकिन जश्न के बीच लोग इस न्याय को अधूरा बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Nirbhaya Case Convicts

निर्भया के साथ दरिंदगी कर हत्या करने वालों को दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया

नई दिल्ली।
Nirbhaya Case Convicts : निर्भया के साथ दरिंदगी कर हत्या करने वालों को दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। इसी के साथ 7 साल के लंबे इंतजार के बाद 20 मार्च 2020 को निर्भया ( Nirbhaya Gets Justice ) को इंसाफ मिल गया। चारों दोषियों ( Nirbhaya Convicts Hanged ) को तिहाड़ जेल में शुक्रवार को तड़के फांसी दी गई। फांसी के साथ ही दिल्ली तिहाड़ जेल के बाहर जश्न का माहौल हो गया। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर भी लोगों ने जश्न मनान शुरू कर दिया, लेकिन जश्न के बीच लोग इस न्याय को अधूरा बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि न्याय में देरी हुई और इंसाफ अधूरा रहा। सोशल मीडिया पर निर्भया के दोषियों को फांसी देने के साथ ही लोगों को प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। लोग इसे अंगड़ाई बताकर आगे बड़ी लड़ाई का संदेश दे रहे है।

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने बनाया नया रिकॉर्ड, इंसाफ दिलाने में है बड़ा रोल

फांसी नहीं महिलाओं का हो सम्मान
लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, निर्भया के दोषियों को सजा मिल गई, लेकिन निर्भया को अभी इंसाफ नहीं मिला है। निर्भया को सही इंसाफ तब मिलेगा जब हर पुरुष महिलाओं को सम्मान करें।

निर्भया केस : दोषियों के परिजनों ने अभी तक नहीं किया शव लेने के लिए क्लेम, जानें कौन करेगा अंतिम संस्कार

अन्य मामलों में भी जल्द हो फैसला
इसके साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि देश में अन्य कई रेप के मामले में लंबित चल रहे हैं। ऐसे में अब भी इंसाफ बाकी है।

Coronavirus : जानिए, क्या है Social Distancing व इसके फायदे

रातभर जागते रहे आरोपी
निर्भया के चारों दोषी रातभर जागते रहे। दोषी अक्षय कुमार, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। जल्लाद पवन ने सूली पर लटकाया। फांसी देने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर जश्न का माहौल दिखा। लोगों ने निर्भया जिंदाबाद, हर बेटी को न्याय मिले और भारत माता के नारे लगाते रहे।

पवन जल्लाद ने तोड़ा दादा का रिकाॅर्ड

पवन जल्लाद ( pawan Jallad ) के परिवार ने देश के बड़े मामलों में आरोपियों को फांसी पर लटकाया है। पवन का परिवार चार पीढ़ियों से फांसी देता आ रहा हैं। अंग्रेजों के समय पवन के परदादा लक्ष्मणराम ने जल्लाद काम शुरू किया था। पवन जल्लाद के दादा कालूराम ने एक साथ दो दोषियों को फांसी दी थी। इसी रिकाॅर्ड को पवन जल्लाद ने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटका कर तोड़ा है।

Story Loader