नियमों का करना होगा पालन
एसओपी में साफ तौर पर कहा गया है कि त्योहारों से जुड़े मेले, रैली, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक समारोह, जुलूस और कॉन्सर्ट्स आदि के आयोजकों को समारोह स्थल पर कोरोना गाइडलाइंस की पालना करनी होगी। इसके लिए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन जैसे उपायों का पालन करने के लिए योजना तैयार करनी होगी। भीड़ को कंट्रोल कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा कई दिन या हफ्तेभर चलने वाले समारोहों में खास दिन को विशेष ध्यान रखना होगा।