इतना ही नहीं, 13 अक्टूबर को 03483 मालदा टाउन-दिल्ली स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन, वाया फैजाबाद) शाम 7:10 बजे शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को मालदा से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 15 अक्टूबर को 03484 दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन, वाया फैजाबाद) रात 9:40 बजे रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होगी और तीसरे दिन मालदा टाउन सुबह 7:05 बजे पहुंचेगी।