ओडिशा: हॉस्पिटल से फरार हुआ कोरोना वायरस का मरीज, गली-गली तलाश कर रही पुलिस
चीन से निकला कोरोना वायरस ( Coronavirus ) दुनिया के 81 देशों में हड़कंप मचा रहा
दुनिया में कोरोना ( Coronavirus ) से मरने वाले की संख्या तीन हजार से ऊपर पहुंच गई
ओडिशा के एक हॉस्पिटल से कोरोना ( Coronavirus ) का संदिग्ध मरीज फरार हो गया
ओडिशा: हॉस्पिटल से फरार हुआ कोरोना वायरस का मरीज, गली-गली खाक छान रही पुलिस
नई दिल्ली। चीन से निकला कोरोना वायरस ( Coronavirus in China ) अब दुनिया के 81 देशों में दावानल कर रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना ( Coronavirus in India ) से मरने वाले की संख्या तीन हजार से ऊपर पहुंच गई है, जबकि एक लाख से ऊपर लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण में आ चुके हैं।
वहीं, भारत में भी कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के 32 मामले सामने आए हैं, जबकि कई संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है। इस बीच ओडिशा ( Odisha ) से चौंकाने देने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल, ओडिशा के एक हॉस्पिटल से कोरोना का संदिग्ध मरीज फरार हो गया, जिसकी वजह से सरकारी विभागों को पसीने छूटे हुए हैं।