24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी बोले-कट नहीं पांच बदलाव के साथ पद्मावत हो रिलीज

कुछ बदलावों के बाद पद्मावती फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 30 Dec 2017, 10:55 PM IST

Sanjay Leela Bhansali,Prasoon Joshi,padmawati,Censor Board,Karni Sena

नई दिल्ली। पद्मावती पर जारी विवाद जल्द ही थमने वाला है। सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कहा कि पांच संशोधन और नाम बदलकर फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। प्रसून जोशी ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' में किसी कट की सिफारिश नहीं की है । बोर्ड ने सिर्फ फिल्म को पांच संशोधनों के साथ यू/ए प्रमाणपत्र देने का फैसला किया है। साथ ही फिल्म-निर्माता से कहा है कि फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया जाए। सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने शनिवार को कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म में किसी भी कट की सिफारिश नहीं की है, केवल पांच संशोधन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निर्माताओं से डिस्क्लेमर बदलने को कहा है, 'स्पष्ट रूप से यह बताने को कहा है कि यह फिल्म ऐतिहासिक रूप से सही होने का दावा नहीं करती।

घूमर गाने में बदलाव की सिफारिश

फिल्म के शीर्षक 'पद्मावती' के संबंध में जोशी ने कहा कि इसे बदल कर 'पद्मावत' कर दिया जाए, क्योंकि उन्होंने इसे इतिहास से नहीं, बल्कि काल्पनिक कहानी 'पद्मावत' से प्रेरणा लेकर बनाई है।सीबीएफसी ने इसके अलावा निर्माताओं से 'घूमर' गाने में चरित्र के मुताबिक बदलाव करने की सिफारिश की है।

फिल्म में डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग

जोशी ने कहा, उन्होंने "ऐतिहासिक स्थानों के गलत और भ्रामक संदर्भ में संशोधन की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने निर्माताओं से एक डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग की है, "जिसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि फिल्म किसी भी तरह सती प्रथा का महिमामंडन नहीं करती।"जोशी ने कहा कि बदलाव के ये सुझाव फिल्म निर्माताओं और निर्देशक की पूर्ण सहमति से दिए गए हैं।

दिया गया U/A सर्टिफिकेट

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 28 दिसंबर को सेंसर बोर्ड ने एक रिव्यू मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग के बाद रिव्यू कमेटी ने कुछ आपत्तिजनक दृश्यों पर आपत्ति जताई। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म में बदलाव करके उसको रिलीज किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने पर सहमति जताई है।

1 दिसंबर को रिलीज होनी थी फिल्म
पद्मावती पर जारी विवाद के बीच फिल्म मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया था। फिल्म निर्माता कंपनी Viacom 18 ने विवाद बढ़ता देख रिलीज टेड का आगे बढ़ा दी थी। ये फिल्म 1 दिसंबर को देशभर में रिलीज होने वाली थी। Viacom 18 ने एक बयान जारी कर कहा कि हम स्वेच्छा से इस फिल्म की रिलीज डेट को स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाले कॉर्पोरेट नागरिक हैं। हमें देश के नियमों और सेंसर बोर्ड का पूरी तरह सम्मान करते हैं। हमारे द्वारा बनाई गई फिल्म पद्मावती में राजपूतों की वीरता और परंपरा को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद सभी को गर्व होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जल्द ही फिल्म को मंजूरी मिल जाएगी और वो नई तारीखों की घोषणा करेंगे।