3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा पर तनाव, इस बार पाकिस्तान ने नहीं स्वीकारी भारत की दिवाली मिठाई

ISI ने तो मिठाई स्‍वीकार करने के बाद किया वापस एलओसी पर जारी है पाक की ओर से सीजफायर का उल्‍लंघन भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान के आतंकी ठिकानों को किया ध्‍वस्‍त

less than 1 minute read
Google source verification
indo-pak2.jpg

नई दिल्‍ली। अनुच्‍छेद 370 की समाप्ति के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चरम पर है। फिलहाल तनाव में कमी के आसार भी नहीं हैं। इसका सीधा असर बॉडर पर तैनात भारत-पाक सैन्‍य अधिकारियों की मेल मुलाकात और खुशी के अवसर एक-दूसरे को बधाई देने की परंपराओं पर भी पड़ा है।

नहीं हुआ मिठाई का आदान-प्रदान
तनाव का ही नतीजा है कि इस बार दिवाली की मिठाई पाकिस्‍तान ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों में गर्मागर्मी के बीच हर साल की तरह दिवाली पर जो बॉर्डर पर मिठाई एक्सचेंज होती है, वह इस बार नहीं हुई है। इसके बदले पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन नियमित रूप से जारी है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने एक्शन लिया।

मनी लॉन्ड्रिंग केस: दाऊद और इकबाल मिर्ची की प्रॉपर्टी डील में मदद करने वाली महिला गिरफ्तार

ISI ने भी मिठाई स्‍वीकार करने के बाद लौटाया
प्राटोकोल के मुताबिक हर साल इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय हाई कमिशन दिवाली पर सभी अहम दफ्तरों में मिठाई भेजता है। पाकिस्तान की आईएसआई ने पहले प्रोटोकोल का स्वागत करते हुए मिठाई को स्वीकारा लेकिन बाद में उन्हें वापस कर दिया।

आईएसआई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है और पाकिस्तान की सत्ता-रणनीति में उसका दबदबा है। न सिर्फ इस्लामाबाद में आईएसआई या अन्य अधिकारी बल्कि बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी इस बार भारत के द्वारा दी गई मिठाई नहीं स्वीकार की है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्‍त किए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ भड़काऊ काम कर रहा है।

इस बार आदित्य ठाकरे नहीं बन पाएंगे महाराष्‍ट्र का मुख्‍यमंत्री, अभी करना होगा इंतजार

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग