
नई दिल्ली। देश में कल यानी गुरुवार को रक्षा बंधन का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी तो भाई भी उनको रक्षा का वचन देंगे।
ऐसे में अहमदाबाद से भी एक बहन अपने भाई नरेंद्र मोदी को रखी बांधने दिल्ली पहुंचीं हैं।
कमर जहां नाम की यह महिला पिछले 24 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांध रही है।
24 साल से बांध रहीं राखी
मूल रूप से पाकिस्तान के कराची निवासी कमर जहां कुछ साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में आकर बस गईं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंध के बारे में बताते हुए कमर जहां ने बताया कि जब मोदी संघ के कार्यकर्ता थे, उसी समय से वह उनको राखी बांधती आ रही हैं।
कमर जहां कहती हैं कि उनके लिए इससे बड़ी कोई खुशी की बात कोई नहीं हो सकती कि एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके भाई हैं। उन्होंने कहा कि यह सोच कर वह गर्व महसूस करतीं हैं कि वह पीएम मोदी की बहन हैं।
कमर जहां ने कहा कि वह अपने भाई मोदी के लिए भागवान से हमेशा दुआ करती थीं कि वह एक देश के प्रधानमंत्री बने। अब उनका केवल एक ही ख्वाब है कि मोदी को नोबेल पुरस्कार मिले।
कमर के अनुसार इस बार वह न केवल पीएम मोदी को रखी बांधेंगी, बल्कि 15 अगस्त पर उनका भाषण भी सुनेंगी। कमर ने कहा कि मोदी उनके बहुत प्यार करते हैं। हर बात पर उनका ख्याल रखते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक बिल पास करार कर उनके साथ देश की सभी मुस्लिम बहनों को रिटर्न गिफट दिया है।
Updated on:
14 Aug 2019 01:35 pm
Published on:
14 Aug 2019 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
