30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Data Story: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 94 लाख पार, अब तक 14 करोड़ हुए कोरोना टेस्ट

HIGHLIGHTS Patrika Data Story: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,432,075 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 137,177 हो गई। अनुमान है कि 10 दिसंबर तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो जाएगी। भारत में अब तक 14 करोड़ 8 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

4 min read
Google source verification
patrika_data_story.jpeg

Patrika Data Story: Corona infects cross 94 lakhs in India, corona test done till 14 million

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) का प्रकोप है और लगातार तेजी के साथ लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। अब तक पूरे विश्व में लाखों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

हर दिन कोरोना दुनियाभर में कोरोना ( Coronavirus In World ) के लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं। पूरी दुनिया में अमरीका सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमरीका में अब तक 1.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Patrika Explainer: भारत में कैसे होगा कोरोना का टीकाकरण, जानें किसको पहले और निशुल्क दी जाएगी वैक्सीन?

भारत की बात करें तो देश में हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना ( Coronavirus Case In India ) के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी की है जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इसी तरह से कई राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने स्तर पर नई गाइडलाइन जारी की है।

भारत में राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में राज्य सरकारों व केंद्र सरकारों की ओर से कुछ एहतियातन कदम उठाए गए हैं। देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे, जबकि की राज्यों में अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा बाजार, सार्वजनिक जगहों, मॉल, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पुल, सिनेमाघर, धार्मिक स्थल आदि जैसे जगहों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय के लिए खोलने की इजाजत दी गई है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 दिसंबर तक हो सकता है 1 करोड़ पार

भारत में हर दिन कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह की बात करें तो औसतन 45 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। ऐसे में अनुमान है कि 10 दिसंबर तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो जाएगी।

Coronavirus: दुनियाभर में एक दिन में 6 लाख नए केस दर्ज, अब तक 6 करोड़ से अधिक संक्रमित

पहले पूरे देश में हर दिन 50 हजार से अधिक लोग ठीक हो रहे थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 30 से 35 हजार हो गई है। हालांकि पूरे देश में अभी भी रिकवरी रेट पूरी दुनिया में सबसे अधिक है। भारत की रिकवरी रेट 98 फीसदी है। यानी कि प्रत्येक 100 मरीज में 98 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो रहा है।

अब तक 14 करोड़ हुए कोरोना टेस्ट

भारत में पिछले 24 घंटे में 37 हजार 685 नए मरीज बढ़े, जबकि 43 हजार 590 लोग ठीक हुए और 419 की मौत हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,432,075 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 137,177 हो गई।

वहीं रविवार तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8,847,600 तक पहुंच गई। अभी 4 लाख 46 हजार 658 सक्रिय मामले हैं, यानी कि ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है। भारत में अब तक 14 करोड़ 8 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसमें से 94 लाख 30 हजार 724 (6.69%) लोग संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में कोरोना की रफ्तार
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में भारत में कोरोना की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली है, लेकिन फिर भी कई इलाकों में कोरोना के नए केसों में इजाफा हो रहा है। इसमें राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान जैसे राज्यों के कुछ इलाके शामिल हैं।

भारत में अभी प्रत्येक 10 लाख की आबादी में 6700 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जबकि 99 लोगों की मौत हो रही है। वहीं 100,684 लोगों की जांच हो रही है। देश में 8,944 मरीजों की हालत बेहद नाजुक है। इन लोगों को ICU और वेंटिलेटर में रखा गया है।

गृह मंत्रालय ने Corona के खिलाफ जारी की नई गाइडलाइंस, राज्यों को नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट

पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अमरीका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि सक्रिय केसों के मामले में 7वें स्थान पर है। दुनिया में सबसे अधिक मरीज भारत में ठीक हुए हैं।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना का हाल













































































































































































































































































































राज्य/केंद्र शासित प्रदेशसंक्रमितों की संख्यासक्रिय केसठीक हुए केसमरने वालों की संख्याटेस्ट
महाराष्ट्र18,20,05990,99716,80,92647,0711.1Cr.
कर्नाटक8,83,89924,5038,47,61211,7651.1Cr
आंध्र प्रदेश8,67,6838,3978,52,2986,9881Cr
तमिलनाडु7,80,50511,0527,57,75011,7031.2Cr
केरल5,99,60164,6015,32,6582,22462.3L
दिल्ली5,66,64835,0915,22,4919,06662.4L
उत्तर प्रदेश5,41,87324,5755,09,5567,7421.9Cr
पश्चिम बंगाल4,80,81324,4054,48,0328,37658.3L
ओडिशा3,18,7255,6773,11,2561,79259L
तेलंगाना2,69,81610,0222,58,3361,45854.5L
राजस्थान2,65,38628,7582,34,3362,29244L
छत्तीसगढ़2,35,99820,6412,12,5172,84025.4L
बिहार2,35,1595,6482,28,2511,2591.5Cr
हरियाणा2,32,52218,9052,11,2162,40135.4L
असम2,12,6173,3502,08,28398152.9L
गुजरात2,08,27814,7891,89,5203,96977.6L
मध्यप्रदेश2,04,74514,9741,86,5213,25037.2L
पंजाब1,51,5387,8881,38,8704,78031.8L
जम्मू-कश्मीर1,09,8545,0871,03,0821,68530L
झारखंड1,08,9842,1381,05,88396341.3L
उत्तराखंड74,3404,97067,4751,22213.3L
गोवा47,8041,32745,7906873.5L
हिमाचल प्रदेश40,0038,64430,6936255.3L
पुडुचेरी36,93548035,8466094L
त्रिपुरा32,69259531,7073675.3L
मणिपुर24,9103,23621,4012734.2L
चंडीगढ़17,3421,14015,9262761.4L
अरुणाचल प्रदेश16,26985115,364543.6L
मेघालय11,74076810,8611112.4L
नागालैंड11,1591,0879,898641.1L
लद्दाख8,4038787,40911692.5K
सिक्किम4,9862714,52110862.4K
अंडमान और निकोबार4,7041064,537611.2L
मिजोरम3,8263813,44051.5L
दादर और नागर हवेली एवं दमन और दीव3,327253,2712---
भारत94,33,1434,46,25788,47,5331,37,18514Cr