ऑटो के माध्यम से कर रहे हैं मदद
हालांकि इस फाउंडेशन की ओर से अस्पताल के बाहर ऑटो को खड़ा किया है, जिसके अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर लगा हुआ है, ताकि कोई गंभीर मरीज को तुरंत एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा सके। संजू के अनुसार, अब तक करीब एक हजार लोगों की मदद किया जा चुका है। वहीं दिल्ली के अलावा आस के इलाकों से भी जो लोग मदद मांगते हैं, उनकी भी सहायता की जाती है।