जब दिल्लीवासी ऑक्सीजन के लिए लड़ रहे थे। लोगों के अपने जब अस्पतालों में बेड नहीं ले पा रहे थे, तो अमरजीत ने अपनी ओर से एक पहल की, उन्होंने लोगों के लिए ऑक्सीजन एंबुलेंस सेवा शुरू की। अमरजीत कहते हैं, ‘मैं कोई संत नहीं हूं। मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं बस एक छोटा सा काम कर रहा हूं।