25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारा 370 को लेकर सरकार पर फिर से हमलावर हुईं महबूबा, बोलीं- ‘अधिकार होते तो JK में नहीं लागू होने देतीं कृषि कानून’

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लागू किए जाने को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमलावर हो गईं महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकर पर तंज कसा और कहा, ‘जिन कानूनों को दिल्ली चाहती है, उन्हें जम्मू-कश्मीर में कभी लागू नहीं किया जाता’।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 31 Jan 2021, 7:19 PM IST

Mehbooba Mufti

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। वह जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लागू किए जाने को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमलावर हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास धारा 370 वाले अधिकार होते, तो वह नए कृषि कानूनों को जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होने देतीं।

महबूबा मुफ्ती के बयान से भड़के घाटी के युवा, पीडीपी दफ्तर पर तिरंगा फहराने का किया प्रयास

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लागू हुए कानूनों को वह जम्मू-कश्मीर में लागू होने से रोक सकती थीं। उनका यह भी कहना था कि अगर उनके पास धारा 370 वाले अधिकार होते, तो जम्मू-कश्मीर में वही कानून लागू होते, जिन्हें वह चाहतीं। मुफ्ती ने केंद्र सरकर पर तंज कसा और कहा, ‘जिन कानूनों को दिल्ली चाहती है, उन्हें जम्मू-कश्मीर में कभी लागू नहीं किया जाता’।

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती का बड़ा आरोप, दो दिन से मैं हिरासत में और बेटी भी नजरबंद

पीडीपी अध्यक्ष ने पड़ोसी मुल्कों से रिश्ते पर भी मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि पाकिस्तान और चीन के अलावा भारत के संबंध नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ बेहतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाक के साथ संबंध खराब होने का खामियाजा बॉर्डर पर आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, चीन के साथ संबंध खराब होने की वजह से हमारे 22 सैनिकों को जान गंवानी पड़ी। इतना ही नहीं, महबूबा ने सरकार को चुनाव जीतने वाली मशीन भी कह डाला। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है।