
modi
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को विवादित बयान दे डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ बीआर अंबेडकर को ब्राह्मण और भगवान कृष्ण को ओबीसी समुदाय का बताया। त्रिवेदी गांधीनगर में मेगा ब्राह्मण बिजनेस शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगा है। चंद्रगुप्त मौर्य जैसे राजाओं, भगवान राम और भगवान कृष्ण जैसे देवताओं की सफलता में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने संबोधन में स्पीकर ने कहा कि हर पढ़ा-लिखा इंसान ब्राह्मण होता है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि अंबेडकर भी एक ब्राह्मण थे। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी ब्राह्मण हैं।
ब्राह्मणों ने देवताओं को बनाया
इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने देवताओं को बनाया है। भगवान राम एक क्षत्रिय थे,लेकिन यह ऋषि और मुनी ही थे,जिन्होंने उन्हें भगवान बना दिया। वडोदरा की राओपुरा सीट से बीजेपी टिकट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले त्रिवेदी ने यह बयान मुख्यमंत्री विजय रुपानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की उपस्थिति में दिए।
ब्राह्मणों ने अपने लिए कुछ नहीं मांगा
राजेंद्र त्रिवेदी ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के संदर्भ में कहा कि राजा को ज्ञानशास्त्र के लेखक चाणक्य ने दिए थे। त्रिवेदी ने कहा कि राजाओं और देवताओं को बनाने के बावजूद ब्राह्मण समुदाय ने कभी कोई अकांक्षा नहीं रखी। चाणक्य ने चंद्रगुप्त को राजा को बनाया। यदि वह कामना करते तो वह खुद भी राजा बन सकते थे।
जन-आक्रोश रैली में आक्रमक दिखे राहुल गांधी , सामने आया यह वीडियो
भारत को दिए पांच राष्ट्रपति
त्रिवेदी ने राजनीतिक क्षेत्र में ब्राह्मणों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय ने भारत को पांच राष्ट्रपति, सात प्रधानमंत्री,50 मुख्यमंत्री,50 से अधिक गवर्नर,27 भारत रत्न विजेताओं और सात नोबेल पुरस्कार विजेताओं दिए हैं।
Published on:
29 Apr 2018 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
