
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 समिट में हिस्सा लेने अर्जेंटीना रवाना हो गए है। पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के ही साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि पीएम यहां राजधानी ब्यूनस आयर्स में होने वाले 13वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के अलावा पीएम यहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के पीएम शिंजो आबे से भी बातचीत करेंगे।