नई दिल्ली। आज राजीव गांधी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी द्वारा देश की सेवा को लेकर किए गए महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने राजघाट स्थित वीरभूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।