2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi ने बुलाई केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग, लिए जा सकते हैं अहम फैसले

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के बाद पहली बार विस्तृत बैठक, मीटिंग में पीएम मोदी ले सकते हैं अहम फैसले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Jul 2021, 9:35 AM IST

PM Narendra Modi to chair Cabinet Meeting today could take some important decisions

PM Narendra Modi to chair Cabinet Meeting today could take some important decisions

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) मानसून सत्र से पहले बुधवार 14 जुलाई 2021 को अपने आवास पर कैबिनेट मीटिंग ( Cabinet Meeting ) कर रहे हैं। दरअसल कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के बाद नए मंत्रियों के साथ पहली विस्तृत बैठक हो रही है।

इससे पहले भी शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की थी, लेकिन वो औपचारिक थी। यह कैबिनेट की बैठक 11 बजे से शुरू हो जाएगी। कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा संभव है।

यह भी पढ़ेँः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई BJP के दिग्गजों की मीटिंग, जानिए क्यों साथ आए इतने नेता

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें से 36 नए हैं। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल संग इस बैठक में कुछ और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

दरअसल केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार होने के तुरंत बाद बुलाई गई पीएम नरेंद्र मोदी की पहली बैठक में कई अहम फैसले हुए थे। इनमनें किसानों को फायदा पहुंचाने से लेकर हेल्थ इमरजेंसी में कैसे सुधार लाए जाए जैसे मुद्दे शामिल थे।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने का प्लान
कैबिनेट मीटिंग में अब कोरोना काल को देखते हुए पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में तीसरी लहर से निपटने के प्लान को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। लेकिन तीसरी लहर को लेकर क्या इंतजाम और तैयारी होगी इसको लेकर अहम चर्चा और फैसला संभव है।

इसके अलावा सरकार अपनी महत्वकांक्षी योजना सभी को घर देने के लिए प्रयास तेज कर सकती है।
बता दें कि हाल में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के बाद पीएम मोदी केंद्रीय कैबिनेट कमेटियों में भी अहम बदलाव किए। इनमें नए मंत्रियों को जोड़ा गया है।

संसदीय मामलों ( Parliamentary Affairs ) की कैबिनेट कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर को शामिल किया गया है। इस कमेटी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देख रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः कैबिनेट विस्तार के बाद पीएम मोदी ने लिया चौंकाने वाला फैसला, स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

वहीं पॉलिटिकल अफेयर्स ( Political Affairs ) की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। इसमें स्मृति ईरानी, सर्वानंद सोनोवाल, गिरिराज सिंह, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव की एंट्री हुई है।

वहीं इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ ( Investment and growth ) कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव को जगह दी गई है। ये कमेटी अगुवाई भी प्रधानमंत्री ही करते हैं।

इसके अलावा रोजगार और स्किल से जुड़ी कमेटी में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह शामिल हैं।