ऐसे सामने आया मामला
सरकार की ओर से चलाए जा रहे पोलियो वैक्सिनेशन अभियान के लिए बायॉमेड कंपनी वैक्सीन की सप्लाई कर रही थी। सबसे पहले यह मामला तब सामने आया, जब दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कुछ बच्चों के मल में इस वायरस के लक्षण पाए गए। इन सैंपल्स को जांच के लिए भेज दिया गया। जांच में यह साफ हुआ कि सैंपल में टाइप-2 पोलियो वायरस मौजूद हैं।