नई दिल्ली : दशहरा के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में अचानक से उछाल आया है। यह बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रावण दहन के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दो प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशनों में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में 400 से भी ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि 30 पर 310 से ज्यादा था। सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्रों में मथुरा रोड में 416 और द्वारका सेक्टर-8 में 406 एक्यूआइ दर्ज किया गया।