
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मना रहे 75वां जन्मदिन
नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार अपना 75वां जन्मदिन ( Ramnath Kovind Birthday ) मना रहे हैं। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित परौख गांव में हुआ था। देश के सर्वोच्च नागरिक के तौर पर भले ही रामनाथ कोविंद पहुंच गए हों, लेकिन वे अपनी सादगी के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। उनकी सादगी ने ही उन्हें राजनीतिक दलों के साथ-साथ लोगों का भी चहीता बनाया।
उनके 75वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। आईए जानते हैं मिस्टर प्रेसिडेंड की सादगी के बारे में जिसने उन्हें खास बनाया।
रामनाथ कोविंद का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई कस्बे के ही सरकारी स्कूल में की। इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई कानपुर नगर में की। जो रामनाथ कोविंद को करीब से जानते हैं वे उनकी सादगी के कायल हैं।
राष्ट्रपति कोविंद के मित्र पीएन दीक्षित के मुताबिक 1994 में सांसद बनने के बाद रामनाथ कल्याणपुर में किराए का घर ढूंढ रहे थे। इस दौरान उनकी कोविंद मुलाकात हुई।
सांसद होते हुए भी वे अकेले एक आम आदमी की तरह मुझसे मिले और किराए पर घर लेने की बात कही। उनकी सादगी और विनम्रता का मैं कायल हो गया। हम उन्हें किराए पर घर देने को राजी हो गए।
10 साल तक पुरानी कार में किया
दीक्षित ने बताया कोविंद का जीवन काफी सादगी भरा रहा। उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से खटारा जैसी हालत की कार दी गई थी, लेकिन वह उसमें खुशी से सवार होते थे। 10-11 साल तक वह इसी घर में सफर करते रहे।
पीएम मोदी ने दी बधाई
राष्ट्रपति के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, - राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। भारत ने उनकी नीतियों के प्रति दूरदृष्टि देश के लिए एक संसाधन है। वंचितों के प्रति उनका सेवा भाव जबरदस्त है। भगवान उनको दीर्घायु रखे और उत्तर स्वास्थ्य प्रदान करें।
माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।
भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस को हार्दिक शुभकामनाएँ। वे विचारवान एवं दृढ़ निश्चयी होने के साथ-साथ विषयों तथा नीतियों की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। उनके अनुभव से देश लाभान्वित हो रहा है।मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Published on:
01 Oct 2020 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
