आतंकी वारदात की आशंका के कारण पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया है। खासकर, पाकिस्तान सीमा से लगते क्षेत्रों में चौकसी और सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।