सवाल: देश का पहला राज्य जिसने हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया? जवाब: बिहार सवाल: किस सन में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला? जवाब: 1950 सवाल: हिंदी भाषा में कितने स्वर और कितने व्यंजन हैं? जवाब: 11 स्वर और 33 व्यंजन सवाल: हिंदी में पहली प्रकाशित किताब किसे माना जाता है? जवाब: लल्लू लाल की प्रेम सागर सवाल: हिन्दी में वेब एड्रेस बनाने की सुविधा कब शुरू हुई? जवाब: 2011 सवाल: हिंदी शब्द किस भाषा का है? जवाब: फारसी सवाल: हिंदी की पहली कविता किसने लिखी थी? जवाब: अमीर खुसरो सवाल: हिंदी साहित्य के इतिहास पर पहला लेख किसने लिखा था? जवाब: ग्रासिन द तैसी सवाल: संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में पहला संबोधन कब दिया गया? जवाब: 1977 सवाल: हिंदी भाषा पर पहला शोध कार्य 'द थिओलॉजी ऑफ तुलसीदास' किसने किया था? जवाब: जेआर कारपेंटर सवाल: हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है? जवाब: देवनागरी सवाल: हिंदी लिखने के लिए किस बोली को आधार बनाया गया है? जवाब: खड़ी बोली सवाल: हिंदी वर्णमाला में कितने अक्षर हैं? जवाब: ५२ सवाल: संयुक्त राष्ट्र में देश के किस विदेश मंत्र ी ने पहली बार हिंदी में संबोधन दिया? जवाब: अटल बिहारी वाजपेयी सवाल: भारत के अलावा दुनिया के कितने विश्व विद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है? जवाब: १७६ सवाल: गूगल ने अपने सर्च इंजिन में हिंदी में खोज की सुविधा कब शुरू की? जवाब: २००९ सवाल: हिंदी में लिखी गई संविधान की मूल प्रति पर संविधान सभा ने कब हस्ताक्षर किए? जवाब: 2 जनवरी 1950 सवाल: हिंदी में उपन्यास सम्राट की उपाधि से किस साहित्यकार को संबोधित किया जाता है? जवाब: प्रेमचंद सवाल: शेखर एक जीवनी क्या है? जवाब: उपन्यास सवाल: ज्ञ क्या है? जवाब: संयुक्त व्यंजन सवाल: हिंदी की पहली फिल्म कौन सी है? जवाब: आलमआरा सवाल: हिंदी के पहले समाचार पत्र का नाम क्या था? उदंत मार्तंड सवाल: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? जवाब: 14 सितंबर सवाल: पहली बार किस हिंदी फिल्म की शूटिंग विदेश में भी की गई? जवाब: संगम सवाल: ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई पहली हिंदी फिल्म कौन सी थी? जवाब: मदर इंडिया