ठेका निजी क्षेत्र को देने के पक्ष में एयर मार्शल
उनसे पूछा गया कि क्या हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड तेजस विमान के निर्माण में देरी के कारण आप उसका ठेका निजी क्षेत्र को देने के पक्ष में हैं। जिसपर उन्होंने कहा कि, "बिल्कुल पक्ष में हूं... वायुसेना की नीति है कि कुछ भी हमारे पास जल्द से जल्द पहुंचे, और पैसा देश में ही रहे, बस, इसी की आवश्यकता है। " एक कार्यक्रम से अलग एयर मार्शल देव ने मीडिया से कहा कि यह जानना जरूरी नहीं है कि पैसा डीपीएसयू (रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम) या निजी कंपनी के साथ है या नहीं। देश में जब तक पैसा रहता है, निवेश देश में ही होता है और विमान भी जल्दी बन जाते हैं, हमें इसे क्यों मना कर देना चाहिए ?।