जयपुर। पिछले चार साल से आर्थिक संकट से जूझ रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अब कोष की तलाश है, क्योंकि तीन माह बाद राजस्थान सहित तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव है, वहीं अगले साल अप्रेल में आम चुनाव है। ऐसे में पार्टी के सामने खजाना खाली होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी पर मंथन के लिए कांग्रेस ने सभी प्रदेशों के कोषाध्यक्षों की गुरूवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है।