युवाओं उन्होंने करूर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने बर्बाद कर दिया। आज हमारे युवा अब नौकरी पाने में सक्षम नहीं हैं। इसमें युवाओं की गलती नहीं है। मोदी सरकार की नीतियों की वजह से आज बेरोजगार युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पीएम हमारे किसानों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने 3 नए कानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को नष्ट करने और खेती किसानी को 2 से 3 बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने पर तुले हैं।