script

राहुल गांधी ने कुछ भरोसेमंद साथियों समेत 50 से अधिक को ट्विटर पर किया Unfollow, जानिए क्या है वजह

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2021 09:55:08 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कुछ भरोसेमंद साथियों समेत 50 से अधिक लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है।

rahul_gandhi.jpg

Rahul Gandhi Unfollows More Than 50 twitter followers Including Some Trusted Fellows

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के नए नियमों को लेकर देश में मचे बवाल के बीच राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कुछ भरोसेमंद साथियों समेत 50 से अधिक लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है।

ट्विटर पर एक साथ इतने लोगों को अनफॉलो करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही है। सबसे खास बात कि जिन लोगों को अनफॉलो किया गया है उनमें उनके स्टाफ के लोग व कुछ भरोसेमंद साथी भी शामिल हैं। ऐसे में अब लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे की वजह क्या है?

यह भी पढ़ें
-

राहुल का हमला: कोविड की दूसरी लहर के लिए PM जिम्मेदार, तीसरी, चौथी और 5वीं लहर का आना तय

जिन ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो किया गया है उनमें निखिल अल्वा, कौशल विद्यार्थी, बैजू समेत कुछ और अकाउंट हैं। बता दें कि, निखिल अलवा पहले राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को संभालते थे, जिसे अब अलंकार सवई देखते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81oauo

ये है मुख्य वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनफॉलो किए गए कुछ लोग सालों से राहुल गांधी के साथ काम करते थे। ऐसे में ऑफिस के ही कुछ लोगों ने यह सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी को अपने स्टाफ को क्यों फॉलो करना चाहिए? इसके बाद राहुल गांधी ने उन सभी को अनफॉलो कर दिया।

बता दें कि राहुल गांधी 2014 के चुनाव के बाद ट्विटर पर आये थे। ट्विटर पर राहुल गांधी के 18. 8 मिलियन (1.88 करोड़ ) फोलोवर है, जबकि वे खुद 224 लोगों को फॉलो करते हैं। जिनको वे फॉलो करते हैं उनमें अलग-अलग पार्टियों के कई नेता और पत्रकार भी शामिल हैं।

इस वजह से मची खलबली

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के अंदर इस बात की चर्चा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी मिलकर पार्टी में एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। ऐसे में सभी को लगा कि राहुल गांधी ने अपने दफ्तर से यह बदलाव शुरू कर दिया है और भारी संख्या में स्टाफ को छुट्टी दे दी है। हालांकि, लोगों को थोड़ा अटपटा लगा कि कई लोग वर्षों से राहुल गांधी के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में अचानक इस तरह का फैसला नहीं लिया जा सकता है। फिर बाद में ये पता चला कि ऑफिस के ही लोगों के फैसले की वजह से यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें
-

Toolkit Case: राहुल गांधी बोले- सत्य डरता नहीं, कांग्रेस ने ट्विटर से 11 मंत्रियों के ट्वीट पर की कार्रवाई की मांग

पर जब सवाल उठने लगे तो शाम को राहुल गांधी की टीम ने कई सोशल इन्फ्लुएंसर्स और पत्रकारों को भी अनफॉलो कर दिया। ये सिलसिला रात के साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। इस तरह से 50 से अधिक लोगों को अनफॉलो किया गया। सबसे हैरानी की बात ये है कि जिन पत्रकारों को अनफॉलो किया गया है उनमें से अधिकतर कांग्रेस पार्टी को कवर करते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81nzml

ट्रेंडिंग वीडियो