31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, यात्रा से पहले यहां देंखें पूरी लिस्ट

Indian Railways: पश्चिमी रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 19-20 अप्रैल से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 Apr 2021, 4:26 PM IST

indian_rail.jpeg

Railways canceled many trains amid increasing corona case, see full list here

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। हर रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य कई राज्य प्रभावित हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम राज्य सरकारों की ओर से एहतियाती कदम के तौर पर लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में आंशिक लॉकडाउन के बाद अब सोमवार को दिल्ली में 6 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें :- रेल प्रशासन की सख्ती, प्लेटफॉर्म पर फेस कवर करना जरूरी, ट्रेन में बिना मास्क के बैठने की इजाजत नहीं

ऐसे में अब फिर से लोगों में एक डर का माहौल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे शहरों में रहने वाले प्रवासी मजदूर फिर से अपने घर जाने को बेताब दिख रहे हैं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

इन सबके बीच पलायन कर रहे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे की और से भी प्रयास किए जा रहे हैं और लगातार यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लेकिन अब रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कई ट्रेनों के रद्द कर दिया है। पश्चिमी रेलवे ने 19-20 अप्रैल से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में यदि आप ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो उससे पहले ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

यहां देखें रद्द की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि 19-20 अप्रैल से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। पश्चिमी रेलवे ने बताया कि वेरावल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, अहमदाबाद-वेरावल स्पेशल ट्रेन, जामनगर-वडोदरा सुपह फास्ट स्पेशल ट्रेन और वडोदरा-जामनगर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को रद किया गया है।

- ट्रेन नंबर 09258 वेरावल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल, 2021 से रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 09257 अहमदाबाद-वेरावल स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल, 2021 से रद्द रहेगी।

- ट्रेन नंबर 02960 जामनगर-वडोदरा सुपह फास्ट स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल, 2021 से रद्दे रहेगी।

- ट्रेन नंबर 02959 वडोदरा-जामनगर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल, 2021 से रद्द रहेगी।

बता दें कि रेलवे की ओर से जहां कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं यात्रियों की मांग के अनुरुप कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगी। 25 अप्रैल 2021 से पश्चिम रेलवे की ओर से अहमदाबाद से दानापुर एवं बांद्रा टर्मिनस से भगत की कोठी तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये दोनों ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित रहेगी।

यह भी पढ़ें :- रेलवे परिसर व ट्रेन में यात्रियों के फेस मास्क नहीं लगाने पर लगेगा जुर्माना

इसके अलावा रेलवे ने पिछले सप्ताह ही 12 से 16 अप्रैल तक दिल्ली और मुंबई के बीच 42 विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से जहां पर ट्रेनों के संचालन की मांग की गई है, वहां से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, मंडुआडीह, प्रयागराज, बिहार में पटना, भागलपुर, दरभंगा, बरौनी, झारखंड में बोकारो, रांची, असम में गुवाहाटी तथा बंगाल में कोलकाता आदि स्टेशनों से ट्रेनें चलाई जा रही हैं।