11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
Video: दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में प्रदूषण में आई कमी, AQI 200 के नीचे पहुंचा
Play video

Video: दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में प्रदूषण में आई कमी, AQI 200 के नीचे पहुंचा

बारिश के बाद मौसम बदल गया, साथ ही वायु प्रदूषण में भी कमी आई।

Google source verification

नई दिल्ली। मंगलवार रात दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई। वहीं बुधवार को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिली। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश की भविष्यवाणी की थी। हल्की बारिश होने से दिल्ली को थोड़ी सी राहत मिली है। बारिश की वजह से विजिबिलिटी साफ हो गई। मौसम साफ हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन हवा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली की हवा में अतिसूक्ष्म कणों पीएम 2.5 का स्तर 329 और पीएम 10 का स्तर 289 दर्ज किया गया। अतिसूक्ष्म कणों पीएम 2.5 का स्तर 329 और पीएम 10 का स्तर 289 दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 335 रहा जो कि हवा का ‘बहुत खराब’ स्तर है। दोपहर को आते-आते करीब तीन बजे AQI 200 के नीचे पहुंच गया। इसे सामान्य कहा जा जाता है लेकिन अभी भी यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।