4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

रूह कंपा देगा राजस्थान के नागौर में दलित युवकों से हैवानियत का यह वीडियो

चोरी के शक में दो दलित युवकों के साथ बर्बरता से पिटाई आरोपियों ने पीड़ितों के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल 16 फरवरी को नागौर जिले के पांचौड़ी इलाके की घटना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घटना को भयावह बतया

Google source verification

image

Prashant Kumar Jha

Feb 20, 2020

[MORE_ADVERTISE1]

नई दिल्ली। राजस्थान के नागौर में मानवता की सारी हदें पार करने वाली एक घटना सामने आई है। कुछ आरोपियों ने पीड़ितों के साथ न केवल बर्बरता से पिटाई की बल्कि उसके साथ अमानवीय वारदात को भी अंजाम दिया। यहां पर बीते 16 फरवरी को चोरी के आरोप में दो चचेरे दलित भाइयों की पहले वीभत्स ढंग से पिटाई की गई और फिर गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया गया।

पत्रिका इस वीडियो को पुष्टि नहीं करता

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से पीड़ितों के साथ यह दरिंदगी की जा रही है। पेचकस में कपड़ा लगाकर पेट्रोल डाला गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गया। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पत्रिका ने इस वीडियो को नहीं बनाया है।

ये भी पढ़ें: फसल बीमा योजना में अंशदान घटाने पर चिदंबरम का केंद्र पर तंज, सरकार का ये कदम सबसे बड़ा किसान विरोधी

सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

नागौर जिले के पांचौड़ी इलाके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस हरकत में आई और सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को संज्ञान लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद राजस्थान सरकार ने कमेटी गठित कर दी है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले- डोनाल्ड ट्रंप भगवान राम नहीं जो स्वागत में 70 लाख लोग लगे रहेंगे

इंसानियत की सारी हदें पार

गौरतलब है कि पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक बाइक सर्विसिंग कराए जाने के दौरान भीव सिंह समेत अन्य युवकों ने पीड़ित और उसके चचेरे भाई पर चोरी का आरोप लगाया और फिर उसकी जमकर लात-घूसों और बेल्ट से पिटाई की। आरोपी यहीं पर नहीं रुके और फिर उन्होंने पेचकस के ऊपर कपड़ा लपेट कर उसमें पेट्रोल लगाकर उसके गुप्तांग में डाल दिया। इस मामले को लेकर नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी टिप्पणी की है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है।