राजीव गांधी के नाम पर अब भी कई योजनाएं है जैसे- राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम, राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना आदि। केरल में राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम, देहरादून में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रोहतक में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिजोरम में राजीव गांधी स्टेडियम उनके नाम पर है।