
नई दिल्ली। साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल के इटहरी में धरान क्षेत्र में देखा गया है। वहीं एक खबर यह भी मिली है कि हनीप्रीत नेपाल स्थित मोरांग जिले के सुनसरी में छुपी हो सकती है। बता दें कि 28 अगस्त को राम रहीम को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से हनीप्रीत गायब चल रही है। हनीप्रीत पर राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए षड़यंत्र रचने का आरोप है।
नेपाल में राम रहीम के काफी भक्त
बता दें कि साल 2015 में जब भूकंप के चलते नेपाल में भारी तबाही हुई थी, तब राम रहीम ने यहां के नुआटोल जिले में राहत अभियान चलाया था। इस इलाके में राम रहीम के काफी भक्त भी हैं। ऐसे में नेपाल के आस-पास के इन इलाकों में हनीप्रीत के होने की खबर को बल मिलता है। वहीं पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से फरार चल रही हनीप्रीत नजदीकी प्रदीप गोयल को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने उसको राजस्थान के उदयपुर से पकड़ा है। प्रदीप हनीप्रीत के लगातार संपर्क में था। पुलिस पूछताछ में प्रदीप ने यह खुलासा किया है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। बता दें कि प्रदीप पर पंचकुला में हिंसा भड़काने का आरोप है।
नेपाल पुलिस ने शुरु किया सर्च
खबर है कि नेपाल पुलिस भी नेपाल में हनीप्रीत को खोज रही है। पुलिस काठमांडू, पोखरा, बुटवल और विराटनगर में हनीप्रीत को तलाश रही है। नेपाल में भारतीय दूतावास भी लगातार नेपाल पुलिस के संपर्क में है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। भारत-नेपाल सीमा के सात जिलों में एतियात के तौर पर अलर्ट कर दिया गया है।
राजस्थान के पास मिला था मोबाइल का लोकेशन
गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से ही हनीप्रीत फरार है। हनीप्रीत के खिलाफ लुक आऊट नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके बाद भी वह अबतक पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रही है। कुछ समय पहले उसके मोबाइल को लोकेशन राजस्थान के पास मिला था। पुलिस ने वहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला।
राम रहीम और हनीप्रीत का राजदार गिरफ्तार
इससे पहले शुक्रवार को इसी मामले में एसआईटी के हाथ दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। सुबह सुबह हनीप्रीत की तलाश में भटक रही एसआईटी टीम ने हनीप्रीत और राम रहीम के सबसे खास शख्स दिलावर
इंसा को गिरफ्तार किया। एसआईटी ने दिलावर को हरियाणा के सोनीपत से दबोचा था। हनीप्रीत के बाद दिलावर ही राम रहीम का सबसे बड़ा राजदार है। पुलिस के मुताबिक जब कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया उसके बाद पंचकूला में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड दिलावर ही है। दिलावर हिंसा की आड़ में राम रहीम को भगाने की साजिश में भी था लेकिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से उसको सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने और राम रहीम को पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश का केस दर्ज किया है।
Published on:
18 Sept 2017 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
