
नई दिल्ली। दुष्कर्मी राम रहीम पर सरकार किस कदर मेहरबान थी इसकी एक और बानगी देखने को मिली है। राम रहीम को देश के एयरपोर्ट्स पर स्पेशल स्टेट्स मिला हुआ था। राम रहीम को एयरपोर्ट के रिजर्व्ड लाउंज में ठहरने की सुविधा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से उसे दी गई थी।
एयरपोर्ट पर लगाए गए इस बोर्ड को ध्यान दे देखिए। अल्फाबेटिकल सीरीज से लिखे गए इस बोर्ड कुल 51 नाम हैं। ऊपर से से देखना शुरु करें तो देश के उच्च पदों पर आसीन लोगों को एयरपोर्ट के रिजर्व्ड लाउंज में ठहरने की सुविधा दी गई है। अब जरा आखिरी नाम को देखिए। चौंक गए न...श्री गुरुमीत राम रहीम सिंह, चीफ ऑफ डेरा सच्चा सौदा, सिरसा लिखा है।
जी हां गुरमीत राम रहीम को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से विशिष्ट व्यक्ति मानते हुए रिजर्व्ड लाउंज में रुकने का प्रबंधन किया गया था।
राम रहीम का ट्वीटर सस्पेंड
बता दें कि वहीं दूसरी ओर शनिवार को राम रहीम के ट्वीटर अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया। आपको बता दें कि ट्वीटर पर भी गुरमीत राम रहीम के लाखों फैंस थे और उन्होंने अपने अकाउंट पर लास्ट वीडियो सुनवाई पर जाने से पहले डाला था। सुरक्षा के लिहाज से राम रहीम के ट्वीटर अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले भी ट्विटर ने अपशब्द के इस्तेमाल पर सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स को सस्पेंड किया है। ट्विटर के मुकाबिक वो कड़ी गाइडलाइन को यूज करता है और जो कस्टमर्स इसे फॉलो नहीं करते उनके अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए जाते हैं।
हमेशा एक्टिव रहा था राम रहीम
आपको बता दें राम रहीम का ट्वीटर अकाउंड वेरिफाइड था और वो हमेशा ही ट्वीटर पर एक्टिव रहता था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ट्विटर ने खुद से ही इसे सस्पेंड/विथहेल्ड किया है या फिर ट्विटर को इसके लिए सरकारी एजेंसियों की तरफ से कोई निर्देश दिया गया था। क्योंकि कंपनी के पास ट्विटर अकाउंट विथहेल्ड करने की पॉलिसी के मुताबिक यूजर्स अपने अकाउंट को विथहेल्ड करने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
20 साल की सजा काट रहा है दुष्कर्मी राम रहीम
दो साध्वियों से दुष्कर्म करने वाला राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। बीते दिनों सीबीआई कोर्ट ने 15 साल पुराने मामले में उसे सजा सुनाई है। सजा से पहले राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा के पंचकूला में जबर्दस्त हिंसा भड़की थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। पंचकूला के अलावा दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में भी हिंसा की खबरें आई थीं।
Published on:
02 Sept 2017 04:22 am

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
