30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2000 का नोट बंद किए जाने पर विपक्ष हमलावर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

RBI withdraw 2000 Currency: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया है। इस फैसले पर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है। जबकि सोशल मीडिया पर भी मजेदार रिएक्शन आए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 May 2023, 6:30 AM IST

2000 रुपए के नोट बंद : सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

2000 रुपए के नोट बंद : सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

RBI withdraw 2000 Currency: 2000 रुपए के नोटों को आरबीआई ने वापस लेने का फैसला लिया है। 30 सितंबर के बाद 2000 रुपए के नोट अमान्य हो जाएंगे। शुक्रवार शाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने का आदेश जारी किया। आरबीआई की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2000 रुपए का नोट सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा। हालांकि मार्केंट में मौजूद नोट अमान्य नहीं होंगे। RBI ने बैंकों को 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। यदि आपके पास भी 2000 रुपए के नोट है तो आप इसे बैंकों में जाकर बदल सकते हैं। अपने बैंक खातों में जमा करा सकते हैं। इस फैसले पर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है। साथ ही सोशल मीडिया पर Meems की बाढ़ आई है।


बचकाने फैसले लेना बंद कीजिएः कांग्रेस

2000 रुपए के नोट बंद किए जाने पर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमेशा की तरह PM मोदी का एक और फैसला गलत साबित हुआ। 2000 के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे। याद रहे- नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था। दावा था कि इससे कालाधन खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारे दावे पलट गए, अब बिना सोचे-समझे लिया गया ये फैसला भी पलट गया। मोदी जी... आपसे गुजारिश है- बचकाने फैसले लेना बंद कीजिए।

गहलोत बोले- आपकी मंशा क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आप 1000 रुपए का नोट बंद कर 2000 का नोट लाए जिससे काला धन बनाने में आसानी होती है। आपने यह बंद क्यों किया? आपकी मंशा क्या है? इनको बताना चाहिए कि हमने (सरकार) इन कारणों से 2000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया है।



हमारे स्वयं-भू विश्वगुरु पहले करते हैं फिर सोचते हैंः जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, हमारे स्वयं-भू विश्वगुरु, पहले करते हैं, फिर सोचते हैं। 8 नवंबर 2016 के विनाशकारी तुगलकी फरमान के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं।

देश को परेशान करने वाला कदमः पवन खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, 8 नवंबर 2016 का भूत एक बार फिर देश को परेशान करने के लिए वापस आ गया है। नोटबंदी का बहुत प्रचारित कदम इस देश के लिए एक बड़ी आपदा बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने 2000 के नए नोटों के फायदों पर राष्ट्र को उपदेश दिया, आज जब छपाई बंद है तो उन सभी वादों का क्या हुआ?

यह भी पढ़ें - आरबीआई का बड़ा फैसला, 2000 रुपए के नोट हुए बंद

सरकार इस कदम के पीछे की मंशा बताएः कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि सरकार को इस तरह के कदम के पीछे अपनी मंशा बतानी चाहिए। सरकार अपने जन विरोधी और गरीब विरोधी एजेंडे को जारी रखे हुए हैं। उम्मीद है कि मीडिया इस तरह के कठोर कदम पर सरकार से सवाल करेगा और इसे दुनिया में 'चिप की कमी' के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराएगा।



चौथी पास राजा की मूर्खता का फायदा

इस फैसले पर ट्वीट करते हुए आप ने लिखा कि चौथी पास राजा की मूर्खता का फ़िर कोई अफ़सर फ़ायदा उठा गया। 2016 में 2000 Note लाकर भ्रष्टाचार ख़त्म करने का दावा करने वाला, 2023 में 2000 का नोट बंद कर भ्रष्टाचार ख़त्म करने निकला है। इसलिए ही देश की जनता कहती है। चौथी पास राजा नहीं, पढ़ा-लिखा नेतृत्व करने वाला नेता चाहिए।



पीएम को कुछ समझ नहीं आता, भुगतना जनता को पड़ता है

दूसरी ओर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।




यह काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइकः भाजपा


इधर इस फैसले पर भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है जिससे बचा कुचा काला धन लोगों के पास है वह बाहर निकलेगा। अगर अमेरिका 100 डॉलर के नोट से काम चला सकता है तो भारत में 2000 रुपए की आवश्यकता क्या है? नोटबंदी के दौरान सरकार ने तात्कालिक तौर पर लोगों को राहत देने के लिए 2000 रुपए के नोट को छापना शुरू किया था। इससे आम आदमी को परेशानी नहीं होगी क्योंकि उनके पास 2000 रुपए नोट नहीं है।

यह भी पढ़ें - क्यों बंद हुए 2000 के नोट? कैसे और कब तक बदल सकेंगे सहित सभी जरूरी जानकारियां

अब देखिए इस फैसले पर सोशल मीडिया के मजेदार रिएक्शन