विविध भारत

कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली समेत 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) उत्तर भारत ( North India ) में इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद से 22 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा पिछले 100 वर्षो में ऐसा केवल चार बार ही हुआ है, जब इस माह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया

2 min read
Dec 29, 2019

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) समूचे उत्तर भारत ( North India ) में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद से 22 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन पिछले 100 वर्षो में ऐसा केवल चार बार ही हुआ है, जब इस माह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया हो।

मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते ही दिल्ली समेत 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट ( Red Alert ) जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि पिछले 24 घंटों के दौरान आज 05:30 बजे IST पर देखा गया है।

जबकि उत्तर पश्चिम भारत ( West India ) के शेष भागों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि रविवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, बिहार के कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और 0.5 डिग्री सेल्सियस -1 डिग्री सेल्सियस पर तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग से जुड़ी एक निजी संस्था स्काईमेट वेदर ( Skymet Weather ) के अनुसार 1901 से 2018 तक दिसंबर में चार बार औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

ऐसा 1919, 1929, 1961 और 1997 में देखा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सीजन में दिल्ली में दिसंबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान 18 दिसंबर को 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


वहीं, मौसम विभाग ( IMD ) ने राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों ( पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार ) में रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

झारखंड में हार पर रघुवर दास से नाराज भाजपा, अमित शाह ने दी नसीहत

Published on:
29 Dec 2019 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर