2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ऐश्वर्या से समझौता करने के मामले पर बोले तेजप्रताप, PM भी आकर बोलेंगे तो नहीं करूंगा एडजस्ट

करीब 6 महीने पहले इसी वर्ष12 मई को तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 3 Nov 2018, 7:08 PM IST

पत्नी ऐश्वर्या से समझौता करने के मामले पर बोले तेजप्रताप, PM भी आकर बोलेंगे तो नहीं करूंगा एडजस्ट

पत्नी ऐश्वर्या से समझौता करने के मामले पर बोले तेजप्रताप, PM भी आकर बोलेंगे तो नहीं करूंगा एडजस्ट

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की अर्जी पटना के सिविल कोर्ट में दाखिल की है। इसके बाद से पूरे देश की निगाहें इस मामले में आकर टिक गई है। क्योंकि इस शादी के बारे में एक बार तेजप्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि उसके बेटे की शादी ऐसी होगी कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी। अब दोनों के बीच तलाक को लेकर लालू का परिवार पोशोपेश में हैं।

राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने कहा नहीं रह सकते ऐश्वर्या के साथ, देखें वीडियो

12 मई को हुई थी शादी

आपको बता दें कि करीब 6 महीने पहले इसी वर्ष12 मई को तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। लेकिन अब तेजप्रताप ने ऐश्वर्या के साथ संबंधों में सामंजस्य नहीं होने की बात कहते हुए तलाक की अर्जी लगाई है। अपनी याचिका में तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर आरोप लगाया है कि उसका व्यवहार क्रुरता से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उनके साथ सांमजस्य बिठाने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब उनको झेलना मुश्किल हो गया है। तेजप्रताप ने आगे यह भी कहा कि उनकी शादी राजनीतिक उद्देश्य के लिए कराई गई थी। अब यदि प्रधानमंत्री भी आकर कहे के ऐश्वर्या से सुलह कर लो तो मैं एडजस्ट नहीं करूंगा। मैं दक्षिणी ध्रुव हूं तो ऐश्वर्या उत्तरी धुर्व है। दोनों में अब मेल नहीं हो सकता है।

कभी बीवी ऐश्वर्या के साथ bmw की इस महंगी कार में घूमते थे लालू के बेटे तेजप्रताप, अब ले रहें हैं तलाक

शादी के बाद ही शुरु हो गया था झगड़ा

बता दें कि तेजप्रताप ने कहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया था। दोनों के परिवार को यह सब दिख रहा था, उन्हें सबकुछ पता था। उन्होंने कहा कि मेरे मामा के लड़के ओम प्रकाश और नागमणि ने मेरी मां को पता नहीं क्या समझाया और अब वह मेरी बात नहीं मान रहे हैं। दोनों ने मिलकर मुझे फंसाया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी भर घुट-घुटकर मरने से क्या फायदा। अब जो लड़ाई शुरु हुई है उसे हम न्याय के साथ लड़ेंगे। उनहोंने कहा कि हम ऐश्वर्या से जरूर तलाक लेंगे और यह बिल्कुल झूठी खबर फैलाई जा रही है कि मैं ऐश्वर्या को बचपन से जानता था।