
कभी बीवी ऐश्वर्या के साथ bmw की इस महंगी कार में घूमते थे लालू के बेटे तेजप्रताप, अब ले रहें हैं तलाक
नई दिल्ली: बिहार राजनीति के धुर्ंधर और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप हमेशा खबरों में रहते हैं । बड़ी बात ये हैं कि सक्रिय राजनीति में होने के बावजूद वो अतरंगी कारणों से चर्चा में रहते हैं। कभी शिव तो कभी कृष्ण की तरह बांसुरी बनाने के लिए उन्होने सुर्खियां बटोरी। अब शादी के 6 महीने के बाद वो एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल तेजप्रताप ने अपनी बीवी ऐश्वर्या को तलाक देने का निर्णय लेकर सबको चौंका दिया है।
आपको बता दें कि तेज और ऐश्वर्या की शादी इसी साल मई के महीने में हुई, और उस वक्त दोनो की शादी मीडिया में चर्चा का विषय बनी थी। चर्चा सिर्फ इन दोनो की शादी की नहीं बल्कि इस बात की भी चर्चा थी कि तेज किस गाड़ी में ऐश्वर्या के साथ घूम रहे हैं। दरअसल तेजप्रताप शानदार कारों और बाइक के शौकीन हैं तो चलिए हम आपको बताते उस मोटरसाइकिल और कार के बारे में जो तेज प्रताप चलाते हैं।
होंडा CBR स्पोर्ट्स-
लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के पास होंडा CBR स्पोर्ट्स बाइक है। जो खरीदना हर आदमी के लिए संभव नहीं होता। चुनाव के वक्त पेश किए गए एफिडेविट के मुताबिक इस बाइक की कीमत 15 लाख से ज्यादा है। आपको बता दें।
bmw कार- इसके सिवाय तेज प्रताप एक लग्जरी bmw की कार चलाते हैं जिसकी कीमत 30 लाख के करीब है। आपको मालूम हो कि शादी के वक्त तेज की ये कार ऐश्वर्या के साथ उनकी आउटिंग को लेकर चर्चा में आई थी।
Updated on:
3 Nov 2018, 3:09 PM IST
Published on:
3 Nov 2018, 3:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.