प्रवेश पर रोक गलत
इस मामले में जस्टिस मिश्रा, जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदू मल्होत्रा की पीठ ने कहा था कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से अलग रखना संवैधानिक दृष्टि से उचित नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देशों में अपने कुछ लोकतांत्रिक मूल्य होते हैं। इन मूल्यों के तहत महिलाओं के प्रवेश को कैसे रोका जा सकता है। यह महिलाओं के साथ असमान व्यवहार का प्रतीक है। इसलिए मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक पूरी तरह से गलत है।