
नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जमानत एक दिन और टल गई है। शुक्रवार को उनकी रिहाई का फैसला आना था लेकिन आज नहीं आ सका। अब सलमान को एक दिन और जेल में काटना पड़ेगा। शनिवार को सलमान की रिहाई की उम्मीद जताई जा रही है। इन सब के बीच हम आज एक ऐसे व्यक्ति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसके साथ सलमान खान ने जोधपुर जेल में दो दिन गुजारे थे।
यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं महेश सैनी
बता दें कि इस व्यक्ति का नाम महेश सैनी है। महेश उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। 2006 में जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में हिरासत में भेजा गया था उस समय सैनी हत्या के एक मामले में जोधपुर जेल में सजा काट रहे थे। जेल में सलमान को कैदी नंबर 210 दिया गया था। वहीं, जिस बैरक में सलमान को रखा गया था उसके ओपन सीओ की जिम्मेदारी महेश को दी गई थी।
सैनी सलमान के साख बिताए थे 72 घंटे
सैनी सलमान खान के साथ जोधपुर जेल में 72 घंटे रहे थे, फिर बाद में सलमान को जमानत पर रिहाई मिल गई थी। लेकिन महेश को सलमान के साथ बिताए वो 72 घंटे आज भी पूरी तरह याद है। जैनी बताते हैं कि जब सलमान जेल में थे तब उन्होंने उनके खाने-पीने का इंतजाम किया था। सलमान के साथ बिताए उस वक्त को याद करते हुए महेश सैनी ने बताया कि पहले दिन दंबग खान काफी परेशान थे। उस दिन सलमान ने किसी से भी बात नहीं की थी।
सलमान जेल में कैदियों के साथ कैरम खेलते थे
लेकिन दूसरे दिन वो थोड़ा ठीक महसूस करने लगे थे। सैनी ने बताया कि सलमान ने उनके साथ दूसरे दिन खाना भी खाया था और जेल में मन लगाने के लिए पूरी रात कैदियों के साथ कैरम खेलते रहते थे। महेश ने आगे बताया कि उन्होंने सलमान के लिए अपने हाथों से खाना भी बनाया था। सलमान ने खाना खा कर तारीफ भी की थी।
दूसरी बार जेल आने पर सलमान मुझे खोज रहे थे
महेश ने बताया कि कहा, ''दो दिन बाद सलमान को रिहा कर दिया गया था, लेकिन कुछ महीने बाद उन्हें फिर जेल जाना पड़ा था। उस दौरान सलमान खान जेल आने पर मुझे खोज रहे थे, लेकिन तब तक मुझे जेल की उस व्यवस्था से हटा दिया गया था। महेश के मुताबिक सलमान ने जेल प्रशासन से उन्हें अपने साथ बैरक में रखे जाने की मांग भी की थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी थी।
सलमान ने मुझ से मांगी थी सिगरेट
सैनी ने बताया है कि रात में करीब दो बजे मैं सलमान खान से मिलने गया था। उन्होंने मुझसे सिगरेट का इंतजाम करने को कहा था। बता दें कि फिलहाल महेश अब जेल से छुट चुके हैं और मुरादाबाद में ऑटो चला कर अपना और अपने घर का पेट पालते हैं।
सलमान से मिलने मुंबई गए थे सैनी
महेश के अनुसार सलमान खान जब दूसरी बार जेल से निकले थे तो उन्होंने अपना सारा सामान टीशर्ट, दो शर्ट ये सब उन्हें दे दिया था और कहा था कि सजा काट कर मुझसे मिलने मुंबई आना। सजा काटने के बाद मैं मुंबई गया था, लेकिन सलमान खान से मेरी बात नही हो पाई थी।
Updated on:
06 Apr 2018 03:53 pm
Published on:
06 Apr 2018 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
