सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को युसूफ तारीगामी के मामले पर सुनवाई करते हुए उन्हें श्रीनगर से दिल्ली भेजने के निर्देश दे दिए। गौरतलब है कि तारीगामी पांच अगस्त से अपने घर में नजरबंद थे। हालांकि, उनसे मिलने के लिए उनके दोस्त और माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी श्रीनगर गए थे। पहली बार तो उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था।