दरअसल भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी में समलैंगिकता को अपराध माना गया है। आईपीसी की धारा 377 के मुताबिक प्रकृति की व्यवस्था के विरुद्ध कोई भी व्यक्ति किसी पुरुष, महिला या पशु के साथ प्रकृति की व्यवस्था से उलट यौन संबंध बनाता है, तो वो अपराध की श्रेणी में आएगा। इस अपराध का दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल का कारावास या अधिकतम आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाएगी। इतना ही नहीं उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। कानून के तहत यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है और गैर जमानती अपराध है।