27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Reopening: राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, 15 अक्‍टूबर से फिर खुलने जा रहे स्कूल, यह है शर्त

-School Reopening: केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 5 ( Unlock 5.0 ) के साथ ही 15 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से खोलने की छूट दी गई है। -पंजाब सरकार ( School Reopening in Punjab ) ने राज्य में 15 अक्टूबर से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया है। -केवल कक्षा 9-12 के छात्रों को अभिभावकों की सहमति से स्कूलों में जाने की अनुमति रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 13 Oct 2020, 5:00 PM IST

School Reopening from 15 oct 2020 in punjab with these conditions

School Reopening: राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, 15 अक्‍टूबर से फिर खुलने जा रहे स्कूल, यह है शर्त

नई दिल्ली।
School Reopening: केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 5 ( Unlock 5.0 ) के साथ ही 15 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से खोलने की छूट दी गई है। सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूलों को खोलने ( School Reopening From 15 Oct ) का अंतिम फैसला राज्य सरकार लेंगे। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ( School Reopening in Punjab ) ने राज्य में 15 अक्टूबर से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, केवल कक्षा 9-12 के छात्रों को अभिभावकों की सहमति से स्कूलों में जाने की अनुमति रहेगी। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि ऑनलाइन कक्षाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं ( SOP ) का पालन करना अनिवार्य होगा।

सर्दी का मौसम आते ही इस देश में हुआ कोरोना का विस्फोट, भारत से भी ज्यादा मामले दर्ज

परिजनों की सहमति से जा सकेंगे स्कूल
राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, परिजनों की लिखित अनुमति के बाद ही छात्र स्कूल जा सकेंगे। पंजाब सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक ही स्कूल शुरू किए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार की गाइडलाइंस क्या हैं?
केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स ( Central Governments Guidelines ) के मुताबिक स्कूलों सेनिटाइज करना होगा. फर्नीचर, स्टेशनरी, स्टोरेज प्लेस, वाटर टैंक, किचन, कैंटीन, लैबोरेटरी समेत हर जगह को सेनिटेज करना होगा।

सावधान! मोबाइल की स्क्रीन, नोट समेत इन चीजों से Coronavirus फैलने का खतरा: वैज्ञानिक

इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी 14 नवंबर तक स्कूल खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। महाराष्‍ट्र में 31 अक्‍टूबर तक स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्‍थान बंद रखने का फैसला किया है। छत्‍तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकान ने पहले ही कहा था कि अभी स्‍कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। वहीं, कुछ राज्य स्थिति का आकलन कर रहे हैं और इसके बाद आगे का फैसला लेंगे।