27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में कोरोना की दूसरी लहर में इस साल सिर्फ दो माह में आए इतने केस, जितने पिछले पूरे साल नहीं आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 2020 (31 दिसंबर तक) में कोरोना संक्रमण के कुल 1.02 करोड़ मामले दर्ज किए गए थे। जबकि इस 2021 के सिर्फ अप्रैल और मई (21 मई तक) में 1.38 करोड़ नए मामले सामने आए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 21 May 2021, 6:36 PM IST

covid_test.jpg

Second Covid Wave Hit India Way Harder, Only April-May of 2021 record 1.38 Cr new covid case

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में भले ही पिछले कुछ दिनों से कमी देखने को मिल रही है, लेकिन अभी भी कोरोना संक्रमण के नए मामले काफी तेजी के साथ सामने आ रहे हैं। साथ ही कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़े हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत में पहली लहर के मुकाबले अधिक तबाही हुई है। आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सिर्फ दो महीने के भीतर करीब डेढ़ करोड़ नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल करीब एक करोड़ नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें :- कोरोना संकट के बीच 1.85 करोड़ लोगों को मनरेगा के तहत की गई काम की पेशकश

सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 10 दिनों में भारत में दैनिक कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन पिछले महीने अप्रैल और मई में अब तक (21 मई) संक्रमितों की संख्या को देखें तो पिछले साल 2020 में दर्ज कुल मामलों की तुलना में 34 फीसदी अधिक है।

2021 के अप्रैल-मई में 1.38 करोड़ नए मामले दर्ज

पिछले साल 2020 (31 दिसंबर तक) में कोरोना संक्रमण के कुल 1.02 करोड़ मामले दर्ज किए गए थे। जबकि इस 2021 के सिर्फ अप्रैल और मई (21 मई तक) में 1.38 करोड़ नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2021 में (21 मई तक) अब तक 1.57 करोड़ नए मामले सामने आए हैं। पिछले साल की तुलना में 53 फीसदी अधिक है।

इस साल मई के सिर्फ 20 दिनों में पूरे देश में अप्रैल की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक मामले दर्ज किए गए। अप्रैल में कोरोना संक्रमण के 64.81 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि मई से शुक्रवार सुबह तक (21 मई) कोरोना संक्रमण के 72.69 लाख नए मामले सामने आ चुके हैं।

1 मार्च से बढ़ने लगा केस

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत में दैनिक मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। 1 मई से 21 मई के बीच दैनिक मामलों में 35 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 1 मई को 4.01 लाख नए मामले सामने आए थे, जबकि 21 मई को 2.59 लाख नए मामले सामने आए। जनवरी में दैनिक मामले 10 हजार से भी कम हो गए थे, लेकिन मार्च में अचानक बढ़ने लगा।

1 मार्च को कोरोना संक्रमण के 15,510 नए मामले सामने आए, जबकि 15 मार्च को बढ़कर 26,291 तक पहुंच गई। वहीं 31 मार्च तक यह संख्या 53,480 तक पहुंच गई और लगातार बढ़ती चली गई। 4 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 1.03 लाख नए मामले दर्ज किए गए। इसका बाद पहली बार 15 अप्रैल को दैनिक मामलों में 2 लाख का आंकड़ा पार किया। इसके बाद हर दिन दो लाख नए मामले सामने आने लगे।

यह भी पढ़ें :- RSS प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत, बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रहें एकजुट

22 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर ने सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया और दैनिक मामलों का आंकड़ा 3 लाख पार कर गया। 7 मई को चार लाख के आंकड़े को भी पार कर गया। इसके बाद 16 मई तक यह सिलसिला जारी रहा। 17 मई को 2.81 लाख मामलों के साथ यह कम हुआ। 17 मई के बाद से लगातार नए मामले कम होते गए और दैनिक मामला अब 3 लाख से नीचे है।

7 मई को चार लाख का आंकड़ा पार

आपको बता दें कि कोरोना के दैनिक मामले 7 मई को रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किया गया। 7 मई को एक दिन में 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद से मामलों में कमी दर्ज की गई। मालूम हो कि 17 जुलाई 2020 को 10 लाख का आंकड़ा पार कर गया था। इसके बाद 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया।

इस तरह से आगे बढ़ते हुए 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। 20 अप्रैल 2021 को भारत में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 1.53 करोड़ तक पहुंच गई। 4 मई 2021 को यह आंकड़ा बढ़कर 2.02 करोड़ पर पहुंच गई। फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2.60 करोड़ है। शुक्रवार को सक्रिय 30,27,925 थे।