1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंदा देवी में मिले 7 लापता पर्वतारोहियों के शव, हिमस्खलन के शिकार होने की आशंका

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में है नंदा देवी की चोटी 13 मई को विदेशी पर्यटकों की टीम हुई थी रवाना एक पर्वतारोही अब भी लापता है, तलाश जारी

2 min read
Google source verification
nanda devi

नंदा देवी में मिले 7 लापता पर्वतारोहियों के शव, हिमस्खलन के शिकार होने की आशंका

नई दिल्ली। उत्तराखंड के नंदा देवी ( Nanda Devi ) में लापता 7 विदेशी पर्वतारोहियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की विशेष राहत और बचाव टीम ने नंदा देवी की चोटी से विदेशी पर्यटकों के शवों को बरामद किया। हालांकि एक पर्वतारोही अब भी लापता है। सोमवार से टीम तलाश करेगी। हिमस्खलन के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। तीन सप्ताह पहले सभी लापता हो गए थे। ITBP की टीम हेलीकॉप्टर के जरिए लापता पर्वतारोही को तलाश रही थी।

13 मई को रवाना हुई थी टीम

बता दें कि 13 मई को पिथौरागढ़ में विदेशी पर्यटकों की 12 सदस्यी टीम चोटी फतह करने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन 25 मई को तय समय पर टीम नहीं लौटी। लापता सदस्यों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और भारत के पर्वतारोही शामिल थे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

8 सदस्य हुए थे लापता

23 जून को रेस्क्यू टीम को 21 हजार फुट की ऊंचाई पर विदेशी पर्वतारोहियों के शव मिले। 1 जून को खबर आई थी कि नंदा देवी पर गए पर्वतारोहियों की टीम में से 8 सदस्य लापता हैं। जिसके बाद से भारत-तीब्बत सीमा पुलिस की टीम पिथौरागढ़ में तलाशी अभियान में जुट गई थी।

ये भी पढ़ें:शोपियां एनकाउंटर पर जम्मू कश्मीर पुलिस का खुलासा, IS से प्रेरित थे मारे गए चारों आतंकी

ITBP की रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सबसे ऊंची और दुर्गम चोटियों में से एक नंदा देवी पूर्वी पर यह टीम जाना चाहती थी। लेकिन 7 हजार मीटर ऊंचे नंदा देवी पूर्वी चोटी पर लापता हो गई। ITBP के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हमारे पास हर स्थिति में बचाव करने की क्षमता है। हिमालय क्षेत्र में ITBP पहली टीम है जिसने ट्रेकर्स या पर्वतारोहियों को खोजने के लिए सबसे आगे है।