शौकत अहमद मीर भी हुआ ढेर
जम्मू कश्मीर पुलिस को लंबे समय से मीर की तलाश थी। उसके खिलाफ सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ आम लोगों पर हमले का भी मामला दर्ज था। शिखार्ड में गार्ड पोस्ट पर गोलीबारी, सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, बशीर अहमद डार की हत्या, अल्ताफ अहमद पर गोलीबारी समेत कई मामलों में पुलिस उसे सरगर्मी से खोज रही थी।