12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसेना का बड़ा आरोप, राकेश अस्थाना को बताया भाजपा का ‘शार्प शूटर’

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में इस बार सीबीआई विवाद के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification
CBI

शिवसेना के गंभीर आरोप, राकेश अस्थाना को बताया भाजपा का 'शार्प शूटर'

नई दिल्ली। देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई काफी चर्चा में है। अभी भी घमासान चल रहा है। मामला कोर्ट चुका है। वहीं मोदी सरकार ने सीबीआई के नंबर एक अधिकारी रहे आलोक वर्मा और नंबर दो अधिकारी राकेश अस्थाना को हटाकर छुट्टी पर भेज दिया। इस मामले पर राजनीति भी खूब हो रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल शिव सेना ने भारतीय जनता पार्टी पर अब एक बार फिर से हमला बोला है।

विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए आैर पीएसयू मर्जर कर सकती है सरकार, तैयार किया ये प्रस्ताव

अस्थाना को बताया 'शार्प शूटर'

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को भाजपा का शार्प शूटर बताया है। मंगलवार को छपे संपादकीय में लिखा गया है, 'गुजरात केडर के एक अधिकारी राकेश अस्थाना मोदी-शाह के बेहद विश्वसनीय हैं। इसमें कोई आपत्तिजनक नहीं है लेकिन अस्थाना की ईमानदारी सवालों के घेरे में है। वह भाजपा के शार्प शूटर की तरह काम कर रहे हैं।' 'सामना' में दावा किया गया है , 'यह खुलेआम कहा जाता है कि अस्थाना ने नीतीश कुमार को बिहार के सृजन घोटाले से बचाया था और उसी दबाव के चलते नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ने पर मजबूर कर उन्हें भाजपा कैंप में धकेला गया था। सृजन घोटाले करीब 2500 करोड़ रुपए का घोटाला था और नीतीश कुमार पर तब आरोप लगे थे। आगे चारा घोटाले में लालू यादव को गिरफ्तार करनेवाले यही अस्थाना थे।' सामना में यह भी कहा गया कि पीएम मोदी ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते अस्थाना को गोधरा मामले में जांच प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। सामना ने आरोप लगाया, 'मतलब भाजाप नेताओं को जैसा चाहिए, वैसा वे करते गए और मोदी ने उन्हें सीबीआई का स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त कर उसी सेवा का पुरस्कार दिया।'
बता दें कि राकेश अस्थाना पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग