7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया इसलिए पूरे देश में आयोजित की जा रही है एकता दौड़

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयोजित एकता दौड़ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा  

2 min read
Google source verification
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया इसलिए पूरे देश में आयोजित की जा रही है एकता दौड़

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया इसलिए पूरे देश में आयोजित की जा रही है एकता दौड़

वाराणसी. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौक पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जिले के राजातालाब, विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने "रन फॉर यूनिट" के महत्व को बताते हुए कहा एक दौड़ भारत की विभिन्न जातियों, समजों, साम्प्रदायिक विभेद के बीच है। यह एकता दौड़ देश के विकास के लिए है। जिसका सपना सरदार पटेल ने देश के एकीकरण के दौरान देखा था।

उन्होंने ने कहा आज गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण करने जा रहे है। उन्होंने कहा इस देश को किसी ने एकता के सूत्र में बांधा तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल थे। उनकी जयंती को सरकार और भारतीय जनता पार्टी एकता दौड़ के रूप में मना रही है। जिससे देश तमाम प्रकार से विभेद से मुक्त रहते हुए निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। यह बातें बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र राजातलाब विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के समापन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सरदार वल्लभ भाई के जीवन और कार्यो पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात वह भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा झंडा लेकर रन फॉर यूनिटी दौड़ में शामिल हुए। पुरानी पुलिस चौकी से रानी बाजार होते हुए स्टेशन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर जाकर एकता दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे युवा और भाजपा के कार्यकर्ता देश भक्ति से ओतप्रोत हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय नारे लगाते रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में जाकर दर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश प्रसाद शर्मा को अध्यापक कृपाशंकर पाठक द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने व संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद गुप्ता ने किया। इस दौरान सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल "नीलू", सुरेश सिंह , विनीता सिंह, हरिशंकर उपाध्याय, प्रेम शंकर पाठक, संजीव सिंह गौतम, सदानंद सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, अजय दुबे, खिलाड़ी सिंह, भोला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।