
Sidharth malya
मुंबई। भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ का कर्ज लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या इन दिनो ब्रिटेन में रह रहे है। माल्या ने अपने वकील के जरिए अपना पोसपोर्ट रद्द करने के फैसले का बदलने के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख किया है। माल्या को भारत में भगोड़ा घोषित किए जा चुका है। इसके विपरीत उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या अपनी पुरानी लक्जरी लाइफ जीने में मस्त है।
सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे दो लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटो किसी क्रूज शिप की बताई गई है। उन्होंने इन दोनो लड़कियों को अपनी स्पेनिश सिस्टर बताया है। सिद्धार्थ की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल साइट्स पर लोग उनसे विजय माल्या के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। सिद्धार्थ को उनके फ्रेंड्स 'सिड' नाम से बुलाते हैं।
विजय माल्या की तरह ही सिड को मॉडल्स और पेज थ्री पार्टीज में रहना पसंद है। फिटनेस के प्रेमी सिद्धार्थ कई घंटे जिम में बिताते हैं। उन्हें डॉग्स का भी बहुत शौक है। आईपीएल मैच में नजर आने वाले सिद्धार्थ किसी न किसी एक्ट्रेस या मॉडल के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, एक्ट्रेस सोफी चौधरी, फ्रीडा पिंटो समेत कई मॉडल्स के साथ उनका नाम जोड़ा गया। आईपीएल मैच के दौरान दीपिका को किस करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था।
बता दें विजय माल्या की 2 शादी हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा माल्या है। समीरा शादी से पहले एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थीं। सिद्धार्थ समीरा और विजय माल्या की ही संतान है। सिद्धार्थ का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। वे क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं।
ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद सिद्धार्थ माल्या ने ड्रिंक कंपनी जायंट डियागो में ब्रांड मैनेजर के रूप में नौकरी की। इंडिया लौटने के बाद 2010 में वे आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डायरेक्टर बनाए गए। फिलहाल वे पिता का बिजनेस संभाल रहे है।
विजय माल्या की दूसरी पत्नी का नाम रेखा है, जो कभी उनकी पड़ोसी हुआ करती थी। बता दें अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद विजय माल्या ने अपनी पड़ौसी रेखा से शादी कर ली थी। विजय के साथ-साथ रेखा की यह दूसरी शादी थी। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद विजय के अच्छे दोस्त थे।
पहले पति से रेखा ने एक लड़की लैला को जन्म दिया था। जिसे बाद में विजय माल्या ने गोद ले लिया था। लैला आईपीएल के पूर्व कमिशनर ललित मोदी के साथ काम करती थीं। आईपीएल विवाद में ललित मोदी के साथ ही उनका भी नाम आया था। दूसरी शादी के बाद रेखा ने विजय माल्या के साथ भी दो लड़कियों को जन्म दिया। खबर है कि रेखा माल्या अपनी दोनों लड़कियों लीना माल्या और तान्या माल्या के साथ ज्यादातर अपने कैलिफोर्निया वाले घर में ही रहती हैं।
Published on:
09 Sept 2016 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
