
दिल्ली को सिग्नेचर ब्रिज की सौगात, बिन बुलाए मनोज तिवारी के आने से मचा हंगामा
नई दिल्ली: लंबे अरसे बाद दिल्ली के लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वजीराबाद में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया । सिग्नेचर ब्रिज विषम डिजाइन वाला भारत का पहला केबल पुल है। ब्रिज पर कुल आठ लेन हैं पैदल और साइकिल के लिए अलग से लेन है। कुतुब मिनार से दो गुना ऊंचा पुल है। पुल उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भी तंज कसा। केजरीवाल ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा । केजरीवाल ने कहा कि बड़ी प्रतिमा बनाने से देश की तरक्की नहीं होती और ना ही मंदिर मस्जिद बनाने से देश की तरक्की होती है। अस्पताल, स्कूल और सिग्नेचर ब्रिज बनाने से देश का विकास होता है। केजरीवाल ने ब्रिज उद्घाटन के मंच से मनीष सिसोदिया की तारीफ की।
उद्घाटन से पहले खड़ा हो गया विवाद
हालांकि उद्घाटन से पहले सिग्नेचर ब्रिज पर विवाद खड़ा हो गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के सिग्नेचर ब्रिज पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा और मनोज तिवारी को दिल्ली सरकार की ओर से न्योता नहीं दिया गया था। इसके बावजूद मनोज तिवारी मौके पर पहुंचकर इस ब्रिज पर पहुंच गए। हंगामा होने पर मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की की है। ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान हो चुकी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप
वहीं आम आदमी पार्टी ने बिन बुलाए आए मनोज तिवारी पर हंगामा करने का आरोप लगाया। आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि इस समारोह में हजारों की संख्या में लोग बिना बुलाए आए हैं। लेकिन मनोज तिवारी वीआईपी हैं । आप ने मनोज तिवारी पर हंगामा करने और धमकी देने का आरोप लगाया।
दरअसल 14 सालों से दिल्ली वासियों को इस ब्रिज का इंतजार था। ब्रिज खुलने से लोगों को जाम की स्थिति से निजात मिल जाएगी। कश्मीर गेट की ओर से आने वाले ट्रैफिक कम होगा।
विदेश की तस्वीर डालने पर विवाद
हालांकि उद्घाटन से पहले ब्रिज की तस्वीर को लेकर बवाल शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी ने इस ब्रिज पर ट्वीट करते हुए एक ऐसी गलती कर दी, जिससे वे ट्रोल हो गई। दरअसल, आप पार्टी अपने काम को बखान सोशल मीडिया पर करने में लगी है। इसके लिए पार्टी ने ब्रिज की कई खुबसूरत तस्वीरे ट्वीट की। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर नीदरलैंड में मौजूद ब्रिज की है।
दिल्ली भाजपा ने बोला हमला
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बग्गा ने लिखा है, 'अरविंद केजरीवाल साहब विकास कर लिया होता तो नीदरलैंड के इरास्मस ब्रिज की फोटो चुराने की जरूरत नही पड़ती। ये रहा उसका लिंक जहां से आपने तस्वीर चुराई। खैर चोरी/घोटाला तो आपकी फितरत में है।' ट्वीट के साथ बग्गा ने उस यूट्यूब लिंक (youtu.be/_IzD8ktVq18 ) भी डाला गया है जहां से ये तस्वीर दी गई है।
Published on:
04 Nov 2018 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
